जोधपुर मूल के चीफ संजय जैन को नाइजीरिया में डॉक्टरेट सम्मान
जोधपुर मूल के चीफ संजय जैन को नाइजीरिया में प्रबंधन शास्त्र में मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनके वैश्विक नेतृत्व और सामाजिक योगदान ने जोधपुर और भारत दोनों का गौरव बढ़ाया...

जोधपुर की मिट्टी में जन्मे और पले-बढ़े प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय चीफ संजय जैन को हाल ही में नाइजीरिया के लागोस कॉमनवेल्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रबंधन शास्त्र में मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपाधि उनके तीन दशकों से भी अधिक के वैश्विक व्यवसायिक अनुभव, समाज सेवा और विशिष्ट नेतृत्व क्षमताओं के लिए प्रदान की गई।सरदार स्कूल, जोधपुर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर संजय जैन ने जोधपुर विश्वविद्यालय से बी.कॉम ऑनर्स और वहीं से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की उपाधि प्राप्त की थी। जोधपुर की सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से संस्कारित जैन ने नाइजीरिया को अपनी कर्मभूमि बनाकर वहाँ ३३ वर्षों से वस्त्र, व्यापार, प्लास्टिक, दूरसंचार और इस्पात जैसे विविध क्षेत्रों में नेतृत्व की चमक बिखेरी है। आज वे एक सफल बी२बी लॉजिस्टिक्स कंपनी के स्वामी भी हैं।नाइजीरिया में भारतीय समुदाय और स्थानीय समाज में अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें ‘चीफ’ और ‘असिवाजु’ जैसी उच्च पदवी प्रदान की गई — जो किसी विदेशी को दुर्लभ ही मिलती है। वर्ष २००८ में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों द्वारा ‘हिंद रत्न’ सम्मान से नवाजे जाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में इंडियन कल्चरल एसोसिएशन (आईसीए) को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले। हाल ही में उन्हें ‘मोस्ट आउटस्टैंडिंग पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित होकर संजय जैन ने एक बार फिर जोधपुर और भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जोधपुर में हर्ष की लहर है और प्रवासी भारतीय समुदाय ने भी इसे एक प्रेरणादायी उपलब्धि बताया है।






No Comment! Be the first one.