भारत- पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम
भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम पर सहमति जता दी है। अब दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि शनिवार दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के...

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी सैन्य संघर्ष थम गया है। दोनों के बीच सभी सीमाओं पर पिछले कुछ दिन से रॉकेट और ड्रोन फायरिंग से हो रहे हमले रुक गए हैं। सबकुछ अचानक व अप्रत्याशित हुआ। किसी को कई अंदाजा न था और वो खबर आई, जिस पर सभी ने राहत की सांस ली। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के ऐलान के बाद सीमाओं को लांघ चुकी चार दिन की गर्मागर्मी पर शांति छा गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते पर राजी होने की जानकारी दी है। ट्रंप का अधिकारिक बयान आने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी भारत-पाकिस्तान सीजफायर की इनसाइड स्टोरी बताई।
Table Of Content
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू
भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम पर सहमति जता दी है। अब दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि शनिवार दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी। इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे।
पाकिस्तान का बयान
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने शनिवार शाम 5.30 बजे सोशल मीडिया पर लिखा- ‘भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं।’ पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने X पर पोस्ट में कहा कि वो भी सीजफायर के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।’
भारत-पाकिस्तान सीजफायर की इनसाइड स्टोरी?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को ने कहा, ‘मैं और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस लगातार भारत और पाकिस्तान के टॉप लेवल के संपर्क में थे। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान ऑफिशियल शहबाज शरीफ, भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर के अलावा भारत के एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य कई भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की। हमारी कोशिश रंग लाई। अब मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और फैसले की सराहना करते हैं।’






No Comment! Be the first one.