
मेष (Aries)
इस माह आपकी साझीदारी और टीमवर्क आपको लाभ देते दिख रहे हैं। सूर्य का तुला राशि से वृश्चिक में गोचर आपके संबंधों और छवि में बदलाव ला सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में नवीन अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ विवाद से बचें और सूझबूझ से काम लें। बालाजी की स्तुति आपके लिए शुभ रहेगी।
वृषभ (Taurus)
मंगल और शुक्र की स्थिति से प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा, किन्तु माह के दूसरे भाग में सुधार दिखेगा। आर्थिक मामलों में लाभ और नई योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं, किंतु ध्यान रहे, पुरानी गलतियों को न दोहराएं। हनुमान चालीसा का पाठ एवं माता संतोषी की आराधना आपको शुभ फल देगी।
मिथुन (Gemini)
बुध का वक्री और मार्गी होना मानसिक उलझन और आत्मनिरीक्षण का समय ला सकता है। पारिवारिक सुख बनाए रखने के लिए आपसी सकारात्मक संवाद और सहयोग आवश्यक रहेगा। धन संचय में सफलता मिल सकती है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। गणेश जी की स्तुति करें, लाभ प्राप्त होगा।
कर्क (Cancer)
गुरु के वक्री होने से आत्मविकास में वृद्धि का समय है। शनि की दृष्टि स्वास्थ्य और सामाजिक एवं पारिवारिक सामंजस्य पर प्रभाव डाल सकती है। संबंधों में अपने दायित्व के प्रति सजग रहें, अन्यथा तनाव की स्थिति बन सकती है। भावुकता में निर्णय लेने से बचें। करियर में स्थिरता रहेगी। घर-परिवार में थोड़ी अशांति रह सकती है। दिन की शुरुआत माता-पिता या गुरुजन का आशीर्वाद लेकर करें।
सिंह (Leo)
माह की शुरुआत में सूर्य नीच होकर तनाव ला सकता है। बाद में स्थितियों में सुधार संभव है। भावनात्मक संबंधों में परीक्षा देनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन व्यक्तिगत विकास पर भी इस बीच ध्यान दें। सूर्य को नियमित रूप से जल अर्पित करें।
कन्या (Virgo)
स्पष्ट सोच व व्यावहारिकता से सफलता मिलेगी। रचनात्मकता का लाभ मिल सकता है। धन की चिंता रहेगी, लेकिन महीने के अंत समय में लाभ संभव है। कोई भी निर्णय लेते समय भावनाओं को नियंत्रित रखें। बुधवार को गौशाला में अपने वजन के बराबर हरा चारा स्वयं गाय को खिलाएं।
तुला (Libra)
सूर्य का तुला में गोचर असुरक्षा या दुविधा उत्पन्न कर सकता है। आर्थिक स्थिति पर फोकस रखना जरूरी है अन्यथा धन की अव्यवस्था नुकसान दे सकती है। साझेदारी में तकरार से बचें, सामाजिक जीवन में संतुलन आवश्यक है। सूर्य को नियमित रूप से जल अर्पित करें और माता संतोषी की आराधना करें।
वृश्चिक (Scorpio)
मंगल एवं बुध की स्थिति से माह में ऊर्जा रहेगी, परंतु तनाव व अनचाहा खर्च भी दिखाई देता है। परिवार और दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा, खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं। कोई भी निर्णय भावुकतावश ना लें। ओम गन गणपतए नमः मंत्र के जाप करें और साथ ही हनुमान चालीसा पढ़ा करें।
धनु (Sagittarius)
आत्मनिरीक्षण, यात्रा और ज्ञान की तलाश का माह है। व्यवसाय या शिक्षा में नई योजनाएं बनेंगी। विषम परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें तो आप पाएंगे कि अंततः सफलता आपके कदम चूम रही है। दिन की शुरुआत बुजुर्गों के चरण स्पर्श के बात करें।
मकर (Capricorn)
भूमि, भवन, दुकान आदि की योजना बनेगी, परंतु निवेश सोच-समझकर करें। करियर में वृद्धि के संकेत हैं, पर आवश्यकता से अधिक जोखिम लेने से बचें। सूझबूझ के साथ निर्णय लेंगे तो यह महीना आपके लिए अत्यधिक लाभकारी रहेगा। शनि देव के बीज मंत्र ओम शम शनैश्चराय नमः का जाप आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
माह के दौरान नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक संबंध और साझेदारी बढ़ेगी। करियर में नई दिशा की शुरुआत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रिश्ते नातेदारों से मेलजोल बढ़ेगा और भविष्य के लिए मिलकर कुछ प्लानिंग भी करेंगे। अपने से निकले तबके को दान पुण्य करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन (Pisces)
शनि के मार्गी और गुरु के वक्री प्रभाव से किसी भी कार्य में जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है। अगर संयम से निर्णय लेंगे तो आर्थिक लाभ व रोजगार में वृद्धि संभावित है, किन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जोखिम से बचें। प्रत्येक शनिवार सरसों के तेल का दान करें।






No Comment! Be the first one.