शिखर वार्ता
मैडम आप चुप रहिये… ! हम दोनों हैं आशिक एक दूसरे पर मर रहे हैं…. ! मौका नहीं मिल पाता इसलिये शिखर वार्ता कर रहे हैं…...

तेज नारायण शर्मा ‘बैचेन’
ग्वालियर
बम्बई
महानगरी में
एक पच्चीस मंजिला
ऊंची बिल्डिंग से
एक सोलह वर्षीय लड़की
झुग्गी- झोंपड़ी के पास
खड़े लड़के को देख कर मुस्कुराई
बतौर
सुरक्षावश
एक महिला पुलिस
वहां आई…!
पकड़ लिया
युवक का हाथ
और बोली
क्या कर रहे हो भइऐ.. !
वो बोला-
मैडम आप चुप रहिये… !
हम दोनों हैं
आशिक
एक दूसरे पर
मर रहे हैं…. !
मौका नहीं मिल पाता
इसलिये
शिखर वार्ता कर रहे हैं… !
गुरुजी बोले
सुन बेटा
भोले,
यदि
एक चोर
एक रात में
एक हजार की चोरी करेगा
तो बता
दस दिन में
अपनी जेब में
कितना माल भरेगा
चेले ने
तुरन्त
एक गुणा दस पर
किया विचार
बोला
गुरुजी दस हजार
जैसे ही दस हजार का आंकड़ा
सामने आया
चेला तथस्त
गुरु भन्नाया
बोला
कमबख्त
तू मेरे गुरुकुल की
नाक कटवाएगा
इन दस हजार में से
पुलिस का हिस्सा
क्या तेरा बाप घटाएगा..?
नाग पंचमी के दिन
मेरी पत्नी ने
सांप की जगह
नेताजी को
दूध पिलाया
भाईसाहब
ये पुण्य का काम
मेरे समझ में नहीं आया
मैंने कहा
श्रीमती जी
हम लोग
अभावों में जी रहे हैं
फिर ये
नेताजी
कौनसे रिश्ते में
दूध पी रहे हैं
वो भन्नाई
कमबख्त लाउडस्पीकर की तरह
मेरे कान पर चिल्लाई
बोली,
श्रीमान जी
बड़े बेवकूफ आप हैं
दर्शन कर लीजिए
ये सरकारी सांप है
सांपों की आधुनिक वैरायटी
पूरे हिन्दुस्तान में मशहूर है
आज के दिन
इन्हीं की पूजा का दस्तूर है






No Comment! Be the first one.