जम्मू से जैसलमेर तक पाकिस्तान के ड्रोन अटैक विफल
दिन में शांति और संयम की बात होती है, लेकिन दिन ढलते ही पाक फिर से नापाक हरकतें शुरू कर देता है। पाकिस्तानी हमले पर भारत मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई कर रहा...

भारत के डिफेंस सिस्टम की सफलता
पाकिस्तान भारत जैसे संयमित देश की परीक्षा लेने पर उतरा है और लगातार दूसरे दिन उसने भारत के चार राज्यों पर ड्रोन्स और मिसाइल से कई हमले किए। शुक्रवार शाम होते ही भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी के साथ-साथ ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले शुरू हुए। दोनों देशों के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन में शांति और संयम की बात होती है, लेकिन दिन ढलते ही पाक फिर से नापाक हरकतें शुरू कर देता है। पाकिस्तानी हमले पर भारत मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई कर रहा है। भारत ने जहां पाकिस्तान के चार सैन्य ठिकानों पर हमला किया और उसका एयर डिफेंस राडार ध्वस्त कर दिया। सरकार ने सेना को अब और अधिकार सम्पन्न कर दिया है। इसी कड़ी में भारत के 32 हवाईअड्डों को 15 मई तक बंद कर दिया गया है। इसी बीच, प्रधानमंत्री संबद्ध अधिकारियों व मंत्रियों से लगातार बैठकें कर रहे हैं।
Table Of Content
श्रीनगर में ड्रोन से हमला, सभी नाकाम
श्रीनगर में करीब 15 ड्रोन से हमला किया गया। इन सारे हमलों को भारतीय सुरक्षा चक्र ने नाकाम कर दिया। एयरपोर्ट के पास भी ड्रोन को मार गिराने की जानकारी मिली है। अवंतीपोरा में ड्रोन हमले को एयर डिफेंस गन ने मार गिराया, जबकि अनंतनाग में भी ड्रोन हमला विफल कर दिया गया। अभी तक कश्मीर में कही भी कोई नुकसान की खबर नहीं है। इसी तरह पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। तीनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवाज की संयम बरतने की अपील के तत्काल बाद होने लगे हमले
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस तनाव पर शुक्रवार शाम पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पाकिस्तान से शांति और संयम से काम लेने की अपील की, लेकिन नवाज की इस अपील के कुछ ही देर बाद पाकिस्तान की ओर से जम्मू से लेकर जैसलमेर तक ड्रोन अटैक की खबरें सामने आने लगी। पाकिस्तान ने भारत के चार सीमावर्ती राज्यों में विभिन्न सीमाओं के आसपास कई स्थानों पर ड्रोन से हमले किए। इसके अलावा पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर व गुरदासपुर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामूला, उरी, नौशेरा, अखनूर, पुंछ, सांबा, राजौरी, कुंपवाड़ा व जम्मू, राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी व पोखरण व गुजरात के कुंवरबेंट (कच्छ) व गुनावु आदि क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हमले किए, जो सभी विफल कर दिए गए। पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन एक घर पर गिरा, जिससे आग लगने से तीन लोग घायल हो गए।






No Comment! Be the first one.