पाकिस्तान खौफ के साए में, पहलगाम में ट्रैक पर आने लगा पर्यटन
पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जो आतंकी मंसूबों को करारा जवाब है। उधर, कल तक भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाला पाकिस्तान चीन के समर्थन देने के बावजूद सोमवार सवेरे अपने बयान से पलट गया...

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सीमा पर सैन्य मुस्तैदी को देखते हुए पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। वहीं पहलगाम व अन्य स्थलों पर पर्यटन फिर से ट्रैक पर आने लगा है। प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जो आतंकी मंसूबों को करारा जवाब है। उधर, कल तक भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाला पाकिस्तान चीन के समर्थन देने के बावजूद सोमवार सवेरे अपने बयान से पलट गया है। उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध नहीं चाहता है। पाकिस्तान के मित्र चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि पाकिस्तान व चीन पक्के दोस्त हैं और हर परिस्थिति के रणनीतिक साझेदार हैं। इसी बीच, भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन व गलत सूचना प्रसारित करने के लिए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का चैनल भी शामिल है। इसके अलावा सरकार ने धीरे- धीरे देश के भीतर भारत के खिलाफ गैर जरूरी व भ्रामक जानकारियां प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की शुरुआत कर दी है। इसी के तहत लोक गायिक नेहासिंह राठौड़ पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
Table Of Content
पाकिस्तान को चारों ओर से घेरने की तैयारी
पहलगाम हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान को चारों ओर से घरने की तैयारी कर ली है। भारतीय सख्ती व पाबन्दियों के चलते पाकिस्तान इस समय तनावग्रस्त है। मीडिया जानकारी के अनुसार ऐसे में पीओके से आतंकियों को अन्यत्र शिफ्ट किया जा रहा है। आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को भी खाली करने के साथ ही पाक सीमा पर सेना की तैनाती बढ़ाई गई है। इधर, केंद्र सरकार लगातार पाकिस्तान पर एक्शन ले रही है। इस बीच, जम्मू- कश्मीर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के डोडा में मौजूद 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह छापेमारी डोडा जिले के भद्रवाह, भल्ला, गंडोह और साजान इलाके में की गई है।
कटरा में कुछ बुकिंग रद्द हुई
जम्मू-कश्मीर के कटरा में होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से बुकिंग पर कुछ असर पड़ा है। एक आकलन के मुताबिक, अब तक करीब 35 से 37 बुकिंग रद्द हुई हैं। हालांकि उन्होंने लोगों से अपील है कि खासतौर पर कटरा में हालात कभी नहीं बिगड़े हैं और आज भी पहले की तरह अच्छा माहौल है। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा कि यहां पूरी स्थिति ठीक है तथा केंद्र सरकार की कार्रवाई का स्वागत करते हैं।
कराची में हिंसा भड़की
भारत से युद्ध पर आमादा पाकिस्तान के कराची में हिंसा भड़क उठी है। विवादित नहर परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जानलेवा हो गया। हिंसक प्रदर्शन से शहर में हालात अच्छे नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस मोबाइल को आग लगा दी व सरकारी दफ्तरों पर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बेकाबू हालत पर नियंत्रण के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
हज पर भी नहीं जा पाएंगे कई पाकिस्तानी
सऊदी अरब ने हज यात्रा 2025 के लिए 67,000 से ज्यादा पाकिस्तानी निजी तीर्थयात्रियों के आवेदन अस्वीकार कर दिए हैं। यह निर्णय पाकिस्तान में निराशा का माहौल पैदा कर रहा है, विशेषकर जब पहली हज उड़ान 29 अप्रैल को रवाना होने वाली है। सरकार इस मामले में कोई समाधान नहीं निकाल पाई है, जिससे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की छवि भी खराब हुई है। पाकिस्तान के बुरे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पहले ही भारत के जवाबी कार्रवाई के डर से थरथर्रा रहा है। अब उसको सऊदी अरब ने एक बार फिर औकात याद दिला दी है।






No Comment! Be the first one.