जोधपुर में डबलरोटी की स्वादभरी दास्तान
जोधपुर में डबलरोटी का सफर पैरों से रौंदे जाने से शुरू होकर आधुनिक मशीनों तक पहुँचा। अब यह स्वाद और परंपरा का अहम हिस्सा बन चुकी...

समय के साथ ब्रेड बनाने की तकनीक सुधरी और स्वच्छता व गुणवत्ता को महत्व दिया जाने लगा। बेकरी उद्योग ने रूप बदला और स्वाद भी निखरता गया। इस दौरान ब्रेड के साथ-साथ बिस्कुट जैसे नए उत्पाद भी बनने लगे, जो जल्दी ही जोधपुर के घरों में चाय के साथी बन गए।
1980 के दशक में एक खास मोड़ आया जब मेहरानगढ़ में अंग्रेजी फिल्म किम की शूटिंग हुई और उसी दौरान ‘किम ब्रेड’ का नाम सामने आया, जिसने शहर में एक नई किस्म की ब्रेड को लोकप्रिय बना दिया। उससे पहले ब्रिटानिया और नन्दी ब्रांड की ब्रेड दिल्ली से रेल द्वारा लाई जाती थी और सोजती गेट के पास बेची जाती थी।
आज जोधपुर में कई बेकरीज़ हैं, जो आधुनिक तकनीक और स्वच्छता के साथ डबलरोटी बनाती हैं। कभी विवादास्पद रही यह रोटी अब शहर के खानपान और व्यापार दोनों का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।






No Comment! Be the first one.