
वैद प्रकाश दाधीच, जयपुर
1
फेस बुक
फेसबुक से प्रभावित होकर
हमने भी अपने मोबाइल को रिचार्ज कराया
यानि कि अपने थोबड़े की किताब का रजिस्ट्रेशन कराया
बोहनी – बट्टे में हमारी घर वाली का तीस साल पुराना फोटो चिपकाया
जिसे देखते ही बहुत मजा आया
हमारी प्रोफ़ाइल को देखकर लोग चकरा गये
देखते ही देखते सैकड़ो कमेंट्स आ गये
लोगो ने सुशोभित शब्दों से हमारी घर वाली का सम्मान किया
कुल लबली, सो स्वीट, लुकिंग हॉट जैसे शब्दों से नाम करण किया
पहले ने कहा फेसबुक पर छा गई तू
दूसरा वोला आई लव यू
तीसरा बोला जवानी में जुल्म ढा रही हो
चौथा बोला पानी मे आग लगा रही हो
पाचवा बोला हंगामा है हंगामा
छठा बोला आती है क्या खन्ड़ाला
सातवां बोला हमसे शादी करोगी
आठवां बोला या कुंवारी ही मरोगी
नावां बोला हमसे चेटिंग करो
हमने कहा सालो डूब मरो
आगे के कमेंट्स ने तो हमारा इतना खून पिया
एक सीनियर सिटीजन ने हमारी घरवाली को हिल स्टेशन घुमाने का निमंत्रण दिया
अगली बार हमने पति- पत्नी दोनों का एक ओर पूराना फोटो लगाया
तो सामने से कमेंट्स आया
जिसे देखते ही मैं हो गया सुन
लिखा था गदहे के हाथ में गुलाब-जामुन
मनचले लाइक मार मार कर अपने सपने सहेज रहे थे
और बुड्ढ़े फ्रेंड लिस्ट में रिक्वेस्ट भेज रहे थे
हमने दूसरे की प्रोफ़ाइल को सर्च किया
यारो उसने तो कमाल ही कर दिया
मां बेटे की फेंड लिस्ट में स्थान मांग रही थी
दामाद की सास में संभावनाएं जाग रही थी
भाई बहिन की बेहूदा ड्रेस पर कॉमेंट्स कर रहा था
और बुड्डा ससुर अश्लील फोटुओं को इनबॉक्स में शेयर कर रहा था
मेरी बुध्दि तो कोमा में जब पड़ी थी
मेरे बाप और बेटे की रिक्वेस्ट फोन लिस्ट में खड़ी थी
दोस्तों हम सारे के सारे फेस बुक की दुनिया में इस कदर खो गए
मां- बाप, भाई- बहिन पास रहकर भी दूर हो गए
दोस्तों फेस बुक की चेटिंग मे इतना समय मत गबाओ
हो सके तो अपना कैरियर बनाओ ll
2
नागरिक संशोधित बिल
नागरिक संशोधित बिल सु प्रभावित होकर मेरी घर हाली बोली
हे जी
ओ सी ए ए और एन आर सी कानून को उदाहरण देकर समझाओ
मैने कहा प्राण प्रिये हमें इस विवाद में मत उलझाओ
फिर थोड़ी हिम्मत करके
यानी डरते डरते
अपनी घरवाली को समझाया
यानि जिंदगी में पहली बार कॉन्फिडेंस आया
मैने कहा जब अपने घर की बहन – बेटियां सुसराल में प्रताड़ित होकर मेरे घर आवे
उसे ससम्मान सी ए ए के तहत सम्मान दिया जाएगा
और तेरे भाई – भतीजे मेरे घर बिना परमिशन घुसपैठ मचाए उसे ऐन आर सी कानून के तहत बाहर निकाल दिया जाएगा
यह सुनते ही वो सड़कों पर आ गई
और मेरे पूरे घर को शाहीन बाग बना गई






No Comment! Be the first one.