उपराष्ट्रपति ने किया प्रो. डॉ. शेखावत की पुस्तक ‘भारत के माथे का चंदन भैरोसिंह शेखावत’ का लोकार्पण
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ ने प्रख्यात साहित्यकार प्रो. डॉ. कल्याण सिंह शेखावत द्वारा संपादित पुस्तक ‘भारत के माथे का चंदन भैरोसिंह शेखावत’ का लोकार्पण...

जयपुर, विद्याधर नगर स्टेडियम स्थित श्री भैरोसिंह शेखावत स्मृति स्थल पर आयोजित श्री भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल लाइब्रेरी के लोकार्पण समारोह के अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ ने प्रख्यात साहित्यकार प्रो. डॉ. कल्याण सिंह शेखावत द्वारा संपादित पुस्तक ‘भारत के माथे का चंदन भैरोसिंह शेखावत’ का लोकार्पण किया। इस गरिमामयी अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।पुस्तक लोकार्पण का यह ऐतिहासिक क्षण कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊँचाइयों पर ले गया। यह कृति जननायक भैरोसिंह शेखावत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित है, जो न केवल एक दस्तावेज़ी प्रमाण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी सिद्ध होगी।समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा की उपस्थिति भी विशेष रही। कार्यक्रम के संयोजक अभिमन्यु सिंह राजवी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए पुस्तक और लाइब्रेरी की भावनात्मक व ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला।






No Comment! Be the first one.