ग्रह गोचर
मेष राशि मेष राशि के जातक किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। खासकर अपने मान सम्मान के प्रति थोड़ा सतर्क रहें। कोई भी विवाद कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकता है। चर्म रोग और श्वास से संबंधित रोगों के प्रति...

मेष राशि
मेष राशि के जातक किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। खासकर अपने मान सम्मान के प्रति थोड़ा सतर्क रहें। कोई भी विवाद कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकता है। चर्म रोग और श्वास से संबंधित रोगों के प्रति सतर्क रहें। आकस्मिक खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आय के साधन भी बाधित होते दिखाई दे रहे हैं। प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित निर्णय लेना शुभ रहेगा।
Table Of Content
मार्च 2026 का पूरा अंक देखें-
RT_March2026.pdf
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय धन हानि का है। जमा पूंजी को सहेज कर रखें। कार्यस्थल पर व्यर्थ का तनाव हो सकता है। अधिकारियों और अधीनस्थों से व्यर्थ ना उलझें। यह महीना आय से अधिक व्यय करने वाला है। वाहन और प्रॉपर्टी की खरीद में बाधाएं रहेंगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनती दिखाई दे रही है। विदेश जाने की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है।
मिथुन राशि
दूरगामी यात्राओं के योग बन रहे हैं। मान सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। हालांकि भाग्य का प्रतिशत बहुत ज्यादा साथ नहीं दे रहा है किंतु कठिन परिश्रम से आप अपने कार्यों को साधने में सक्षम रहेंगे। संक्रामक रोगों के प्रति सतर्कता आवश्यक है। चोट एक्सीडेंट या सर्जरी के योग बन सकते हैं, अतः सतर्कता बरतें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना भाग्य वृद्धि कारक दिखाई दे रहा है। अनेक रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा, विशेष रूप से जो लोग कंस्ट्रक्शन मैटेरियल तथा पेय पदार्थ में व्यापार करते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा अपने बने बनाए काम बिगाड़ सकते हैं। विदेश यात्रा प्लान कर रहे हैं तो यह समय उत्तम है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता आवश्यक है। वहां चला कर दूरगामी यात्राएं एवं रात्रि यात्राएं ना करें।
सिंह राशि
दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आय के साधन प्रभावित होते दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बिल्कुल अनुकूल नहीं है। कमर और निचले हिस्सों में रोग चोट इत्यादि का भय है। संतान को लेकर कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। पानी जितना अधिक हो सके पीने की कोशिश करें, अन्यथा यूरिनल ट्रैक इन्फेक्शन या किडनी में पत्थर की समस्या हो सकती है।
कन्या राशि
सभी कार्य बाधित दिखाई दे रहे हैं। धन के मामले में कोई बड़ा रिस्क ना लें। बिना सोचे किसी पर भी विश्वास करना आपके लिए घातक हो सकता है। कर्मचारियों के लिए यह समय गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने का है। आय में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है किंतु उस धन को व्यवस्थित रूप से संजोए रखने में आपको दिक्कत होगी। भाग्य साथ देता नहीं दिख रहा है। प्रॉपर्टी का लेनदेन इस महीने टाल दे तो अच्छा रहेगा।
तुला राशि
संतान को लेकर चिंता बनती दिखाई दे रही है। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा। पेट नाभि के आसपास के हिस्सों में तकलीफ रह सकती है। भाग्य का प्रतिशत कम दिखाई पड़ रहा है लेकिन अपने परिश्रम से आप कार्यों को साधने में सफल हो सकते हैं। कार्य या व्यापार के सिलसिले में दूरगामी यात्राएं होती दिख रही हैं। खर्च इनकम से ज्यादा होते दिख रहे हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त से बचना चाहिए। वाहन बहुत ध्यानपूर्वक चलाएं। छाती से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल की जांच करना अच्छा रहेगा। हृदय रोगियों को थोड़ी सतर्कता रखना की आवश्यकता रहेगी। यात्राएं हो सकती हैं। संतान को लेकर थोड़ी चिंता दिखाई दे रही है। महीने का उत्तरार्ध बेहतर होता दिखाई दे रहा है।
धनु राशि
भाई बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। हो सके तो किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति से बचना चाहिए। दाहिने कान में समस्या हो सकती है। पहले से रोग झेल रहे व्यक्तियों को इस माह तकलीफ बढ़ सकती है। थोड़ी भागदौड़ होती दिखाई दे रही है लेकिन उसका फल आपके लिए शुभ होता दिखाई दे रहा है। दंपति एक दूसरे के प्रति थोड़ा मृदु रहें तो भाग्य वृद्धि संभव है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना कुटुंबीय तनाव उत्पन्न करता दिखाई दे रहा है। खर्च अनियंत्रित होते दिखाई दे रहे हैं। सर के आसपास चोट लगने का भय है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। व्यर्थ के विवादों से बचाव रखें तो आने वाला समय लाभदायक रहेगा। पत्नी के लिए समय भाग्य वृद्धि कारक है और उनकी तरफ से कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। ननिहाल पक्ष से मिलना जुलना होगा और कुछ लाभ भी प्राप्त हो सकता है। नेत्र दोष के प्रति सतर्क रहें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय मन को व्यथित रखने वाला है। अत्यधिक सोच विचार आपका तनाव बढ़ा सकता है। बच्चों को माथे पर या आंख के आसपास निशान देने वाली चोट लग सकती है अतः सतर्कता बरतें। व्यावसायिक कारणों से कुटुंब से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान के अध्ययन को लेकर कुछ चिंता बनती दिखाई दे रही है। सर्दी जुकाम और फेफड़ों के रोगों से तकलीफ हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी में उन्नति या धन लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। संतान को लेकर शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सबकुछ होते हुए भी मन उदास रह सकता है। शनि का गोचर शुभ कार्य में विलंब कर सकता है। किंतु अंततः कार्य बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। सर दर्द या माइग्रेन के पीड़ितों को तकलीफ बढ़ सकती है। शत्रु परास्त होते दिखाई दे रहे हैं।
पांच ग्रहों की युति
पांच ग्रहों की युति सभी राशियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। इसके अतिरिक्त विश्व में कूटनीतिक उठापटक बहुत तीव्र हो सकती है। आतंकी घटनाओं के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं का भी संयोग बन रहा है। विभिन्न राष्ट्रों के मध्य तनाव अपने चरम पर पहुंच सकता है। सोने और हल्दी के भाव में उछाल रहने की संभावना रहेगी।





No Comment! Be the first one.