
मेष – करियर के मामले में जबरदस्त उछाल, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं। वर्दी धारी नौकरी पेशा के लिए विशेष लाभ संभावित है। व्यापारिक लाभ गुरु दृष्टि से, लेकिन पितृ स्वास्थ्य चिंता रहेगी। प्रथमार्ध भागदौड़ भरी, उत्तरार्ध स्थिरता दर्शाता है। मंगलवार को बालाजी के मंदिर में गुड़ का प्रसाद अर्पित करें और सूर्य को जल अर्पित करें। दुर्घटना-वाहन सावधानी बरतें। परिवार सुखद, जीवनसाथी सहयोगी रहेंगे। शुभ रंग लाल।
वृषभ – क्रिएटिव/फिल्म/टूरिज्म/फैशन से संबंधित व्यवसायों में बड़ा लाभ हो सकता है। बृहस्पति धन भाव, शनि योगकारक– तेल/लोहा इत्यादि शनि संबंधित व्यापार शुभ संकेत दे रहे हैं। धन आगमन के योग हैं और मां की सेहत सुधरेगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। शेयर-सोना इत्यादि में निवेश शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा।
मिथुन – विवाह से संबंधित बातचीत चल रही है तो सफल रहेगी। साथ ही नई जॉब के योग भी बना रहे हैं। बुध भाग्य स्थान पर लॉटरी/ शेयर इत्यादि में लाभ के संकेत दे रहा है। लेकिन साथ ही किसी बड़े एक्सीडेंट या सर्जरी के योग बन सकते हैं अतः सतर्क रहें। वाणी प्रभावी रहेगी और मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। शुभ रंग पीला।
कर्क – महीने के मध्य तक कैरियर और संतान को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं। दूरगामी यात्रा होगी तथा निवेश में भी लाभ दिखाई देता है। व्यर्थ का मानसिक तनाव रह सकता है। वैवाहिक जीवन में मिठास घुलती दिखाई दे रही है। तीर्थ यात्रा शुभ। चंदन तिलक लगाना आपके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मजबूत है। शुभ रंग सफेद।
सिंह- हृदय/पेट से संबंधित रोगों के प्रति सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मन को थोड़ा शांत रखें। व्यर्थ खर्चों का योग भी बन रहा है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शुभ रंग सुनहरा।
कन्या- इस माह सबसे पहले आपको चर्म रोग से कष्ट मिल सकता है, इसके प्रति सतर्कता आवश्यक है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। जिन लोगों का तलाक से संबंधित केस चल रहा है उन्हें अनुकूल निर्णय मिल सकता है। चमड़ी/मानसिक रोग, तलाक योग। धन के लेनदेन में सतर्कता रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। शुभ रंग हरा।
तुला- छात्रों के लिए समय अनुकूल है। जमकर तैयारी करें तो लाभ प्राप्त होगा। हालांकि एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। गर्भधारण की हुई महिलाओं को सतर्कता बरतनी चाहिए। विदेश योग उत्तरार्ध मैं बनता दिखाई दे रहा है। शुभ रंग नीला।
वृश्चिक- भाइयों तथा मित्रों के साथ बेवजह का क्लेश उत्पन्न हो सकता है, हालांकि तार्किक रूप से अंततः आप ही सही साबित होंगे। मृत्यु स्थान पर पांच ग्रहों का होना किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत देता है अतः सतर्कता बरतें। लंबी यात्राओं से परहेज करें। किसी को दिया हुआ उधार डूब जाने की आशंका रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य लाभ होगा। हनुमान चालीसा प्रत्येक मंगलवार को पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल।
धनु- शनि की ढैया का प्रभाव बना हुआ है। समय बहुत ज्यादा अनुकूल तो नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि कोई कुटुंबी विवाद सुलझता हुआ दिखाई देता है। धन लाभ के भी योग इस माह दिखाई दे रहे हैं। प्रेम के क्षेत्र में संबंध मधुर होते दिख रहे हैं। छात्रों को सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। शुभ रंग पीला।
मकर- धन हानि के योग हैं। किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचाव रखने की आवश्यकता रहेगी। पैतृक संपत्ति लाभ मिलता दिख रहा है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। तेल दान शनिवार को करना आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग काला।
कुंभ- साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। कुछ आवश्यक निर्णय को लेकर दुविधा बनी रहेगी। जन्म स्थान से दूर बनने वाले व्यापारिक संबंध आपको लाभ देते दिखाई दे रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल और बीपी की नियमित जांच कराएं। हृदय रोग के प्रति सतर्कता रखें। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ होता दिखाई दे रहा है। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को भी उन्नति कारक अवसर प्राप्त होंगे। शुभ रंग नीला।
मीन- सरकारी तंत्र के साथ कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। पहले से चले आ रहे न्यायिक मामले अटकेंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहता दिखाई दे रहा है। निर्णय लेने की क्षमता भी कमजोर रहेगी। दुविधा में बहुत समय बर्बाद होगा। चोट या एक्सीडेंट से अपना बचाव रखें। उत्तरार्ध में कुछ पेंडिंग काम निपटेंगे। शुभ रंग बैंगनी।






No Comment! Be the first one.