टैंकर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत
तेज स्पीड होने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया। टैंकर पेट्रोल से भरा हुआ...

जोधपुर बाड़मेर नेशनल हाईवे पर धवा के निकट पेट्रोल पंप के पास टैंकर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज स्पीड होने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया। टैंकर पेट्रोल से भरा हुआ था।
विस्फोट नहीं होने से टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टैंकर में तेल होने की वजह से विस्फोट नहीं हुआ। इस दुर्घटना में ट्रक में भरा सामान सड़क पर बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है।






No Comment! Be the first one.