भारत आने को बेताब है सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स भले ही अमरीकी में पली- बढ़ी, लेकिन उनकी आत्मा भारत व भारतीय संस्कारों में रची- बसी है। जब से वे अंतरिक्ष यात्रा के संकटों से उबर कर धरती पर लौटी हैं, वे भारत आने को बेताब हैं। भारतीय...

सुनीता विलियम्स भले ही अमरीकी में पली- बढ़ी, लेकिन उनकी आत्मा भारत व भारतीय संस्कारों में रची- बसी है। जब से वे अंतरिक्ष यात्रा के संकटों से उबर कर धरती पर लौटी हैं, वे भारत आने को बेताब हैं।
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता ने स्पेस से धरती पर लौटने के बाद पत्रकारों से ढेर सारी चर्चाएं की और उनके सवालों के जवाब दिए। उल्लेखनीय है कि सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर व निक हेग ने भी पत्रकारों को अपने अंतरिक्ष से जुड़े अनुभव सुनाए। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का प्रोग्राम था और स्पेस में कभी भी कुछ भी घटित हो सकता है और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार भी रहते हैं। स्पेस में अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर कार्य कर रहे वैज्ञानिकों व नियंत्रण कक्ष के साथ हमारा गजब का समन्वय रहता है।
सुनीता लौटने पर कुछ जरूरी समय बिताने के बाद परिवार के सदस्यों से मिली, जो बड़ी बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे। यहां तक उनके पालतू डाॅग्स भी उन्हें देखते ही झूम उठे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत आज अंतरिक्ष मामले में लगातार प्रगति कर रहा है। हमसे जो संभव होगा, भारत को जरूर मदद करेंगे। अपने अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब भी हम भारतीय क्षेत्र के ऊपर से गुजरे, मेरे आग्रह पर हमारी टीम ने हिमालय व उसके आसपास की तस्वीरें ली। वे वाकई अद्भुत हैं। मैं भारत के भावी अंतरिक्ष यात्रियों से भी मिलना चाहूंगी, ताकि उन्हें हर तकनीकी जानकारी से अवगत करा सकूं।’
एक अन्य सवाल के जबाव में वे कहती हैं कि इंसान गलतियों से ही सीखता है। ये मिशन भी कुछ इसी तरह गुजरा। हम हर गलती से सीखते गए और सही समय का इंतजार करते गए। आखिर हमारा सही समय आया और हम लौट आए। ये मिशन कुल मिलाकर हमारे जैसे अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जीवन भर का सबक भी है। ये हम हमारे युवा अंतरिक्ष यात्रियों से शेयर भी करेंगे, ताकि उन्हें भी सीखने का अवसर मिले और भविष्य में उनमें इस तरह की विपदा से मुकाबला करने का साहस पैदा हो सके।





No Comment! Be the first one.