पाकिस्तान में आतंकियों के नए ठिकानों की तलाश शुरू
हमलों से बौखलाई पाकिस्तानी सेना जम्मू- कश्मीर में भारतीय सीमाओं पर लगातार गोलीबारी जारी रखे हुए हैं, जिससे अब तक 12 लोगों के मारे जाने व एक जवान के शहीद होने की खबर...

बौखलाई पाक सेना की सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत, एक जवान शहीद
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात चुन- चुन कर पीओके व उसके आसपास स्थित आतंकियों के ठिकानों ध्वस्त कर दिया था। इन हमलों से बौखलाई पाकिस्तानी सेना जम्मू- कश्मीर में भारतीय सीमाओं पर लगातार गोलीबारी जारी रखे हुए हैं, जिससे अब तक 12 लोगों के मारे जाने व एक जवान के शहीद होने की खबर है। वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन सिंदूर में जैश लश्कर और हिजबुल के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब इन आतंकियों के नए ठिकानों की तलाश में जुट गई हैं।
Table Of Content
आतंकियों की हर गतिविधियों पर नजर
सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में उन आतंकियों व उनके नए ठिकानों को भी निशाना बनाया जाएगा, जो अब तक बचे हुए हैं। पाकिस्तान ने मसूद अजहर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी हुई हैं। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान ने पहले ही मसूद अजहर, हाफिज सईद और सैयद सलाउद्दीन समेत बड़े आतंकियों को सुरक्षित ठिकानों पर छुपा दिया था। इसके अलावा गुलाम कश्मीर के लांच पैड पर मौजूद आतंकियों को भी सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया।
अभी काम अधूरा
आतंकियों के सुरक्षित माने जाने वाले इन ठिकानों को ध्वस्त कर भारत ने बड़ा संदेश तो दिया है, लेकिन आतंकी आकाओं को खत्म करने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकियों की जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन इनकी संख्या 300 से ज्यादा होने की जानकारी मिल रही है। मसूद अजहर के परिवार के लगभग 15 सदस्यों के मारे जाने की जानकारी है। परिवार के सदस्यों की मौत से आहत मसूद अजहर खुद की मौत की भीख मांग रहा है।
पाक गोलीबारी में कई नागरिक हताहत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी, पुंछ, उड़ी और कुपवाड़ा में नियंत्रण सीमा रेखा पर गोलीबारी की, जिससे 4 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सीमा का एक जवान भी शहीद हो गया। सर्वाधिक नुकसान पुंछ क्षेत्र में होना बताया जा रहा है। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खीज निकालने के लिए पाकिस्तानी सेना सीमा पर रह रहे लोगों को निशाना बना रही है। उरी व कुंपवाड़ा में घरों व गुरुद्वारे को निशाना बनाया गया। इस हमले में 45 लोगों के जख्मी होने की खबरें हैं।






No Comment! Be the first one.