भारत ने संयमित और सटीक जवाब दिया, लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली नष्ट
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की हालिया आक्रामक कार्रवाई का संयमित, सटीक और पूरी तरह लक्षित जवाब दिया है और लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम व राडार तबाह कर दिए...

भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की हालिया आक्रामक कार्रवाई का संयमित, सटीक और पूरी तरह लक्षित जवाब दिया है और लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम व राडार तबाह कर दिए हैं। इस बारे में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने 7 मई को जो जवाबी कार्रवाई की, वह गैर-भड़काऊ थी और केवल सुरक्षा खतरों पर केंद्रित थी।
Table Of Content
पाकिस्तान में आतंकियों के नए ठिकानों की तलाश शुरू – राजस्थान टुडे
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात भारत के कई सैन्य ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की। निशाने पर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज जैसे शहर थे। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली और एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड ने इन हमलों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। भारत ने ये भी बताया कि इन हमलों के मलबे अब कई जगह से बरामद किए जा रहे हैं जो इनका सबूत हैं। उन्होंने बताया कि भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई वायु रक्षा रडार और सिस्टम को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। इसमें लाहौर स्थित एक वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। भारत ने यह स्पष्ट किया है कि वह केवल तभी सैन्य कार्रवाई करता है जब उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होता है।
भारत तनाव घटाने का पक्षधर
इसके साथ ही, पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में अकारण गोलाबारी की, जिसमें मोर्टार और भारी तोपों का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित 16 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का भी उचित और संतुलित जवाब दिया। भारत ने साफ किया है कि वह उकसावे में नहीं आता, लेकिन अगर देश की सुरक्षा पर हमला होता है, तो उसका निर्णायक और लक्षित जवाब दिया जाएगा। भारत तनाव घटाने का पक्षधर है, लेकिन पाकिस्तानी फ़ौज को भी शांत होना पड़ेगा।
80 से अधिक आतंकी मारे गए थे
गौरतलब है कि भारत ने 7 मई, 2025 को रात में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस स्ट्राइक में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के भीतर 9 ठिकानों को निशाना बनाया था। यह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के अड्डे थे। इनमें 80 से अधिक इस्लामी आतंकी मारे गए थे। इसके बाद से पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन हमले किए और सीमा पर गोलीबारी की। इनका ही जवाब भारत ने दिया है। उधर बीबीसी की एक खबर में बताया गया है कि पाकिस्तान ने भी भारत पर ऐसा ही आरोप लगाते हुए कहा कि उसने भारत के 25 ड्रोन्स मार गिराए हैं। हालांकि बीबीसी ने दोनों देशों के किसी भी दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं की है।






No Comment! Be the first one.