दिल्ली में बारिश से राहत, राजस्थान में गर्मी का कहर बरकरार
दिल्ली और देश के अन्य कई हिस्सों में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे राजधानी समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। देर शाम को तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और...

दिल्ली और देश के अन्य कई हिस्सों में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे राजधानी समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। देर शाम को तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने तापमान को गिरा दिया। इससे गर्म हवाओं की तीव्रता कम हुई। दिल्ली-एनसीआर में आए तेज तूफान और बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और मेट्रो की सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में हुई अलग- अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में और राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
लू की चपेट में राजस्थान
दूसरी ओर, राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में बना हुआ है। श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर और हनुमानगढ़ जैसे इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और लू का कहर जारी है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि 23 मई से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।






No Comment! Be the first one.