
विपुल डोभाल,
ज्योतिष, पीठाधीश्वर,
श्री शनिधाम आश्रम, विकासनगर देहरादून
मेष
इस राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ समाचारों से भरा हुआ रहेगा। कई पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद दिखाई दे रहा है। भूमि भवन वाहन की खरीद के लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। कुटुंबीय विवाद से स्वयं को दूर रखें तो अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष में किसी उत्सव में शामिल हो सकते हैं।
शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ
इस राशि के उन जातकों के लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, यह महीना शुभ रहने वाला है। विदेश का प्लान अगर आप बना रहे हैं तो वह भी सफल होता दिखाई दे रहा है। भूमि, भवन की खरीद बेशक एक महीने के लिए टाल सकते हैं। भाई बहनों के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण रिश्ते रहेंगे और पुरानी खटास भी दूर होगी। रक्तचाप असंतुलित हो सकता है। कार्यस्थल पर वर्कलोड बढ़ेगा। किंतु आय उस अनुपात में कम ही रहेगी।
भगवान शिव की उपासना और शनि शिला पर तेल अभिषेक आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए यह समय रिस्क से दूर रहने का है। रिस्क व्यावसायिक हो या व्यक्तिगत, दोनों से ही दूरी बनाकर रखें। मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी भी विवाद से दूर रहना अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देता दिख रहा है, लेकिन फिर भी कार्य स्थल पर गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। हृदय या सीने से संबंधित समस्या आ सकती है।
भगवान गणेश की उपासना आपके लिए इस माह शुभ रहेगी।
कर्क
इस राशि के जातकों के लिए नवीन प्रेम के अध्याय प्रारंभ हो सकते हैं। नेत्र दोष या सिर दर्द की समस्या रह सकती है। भाइयों से विवाद की स्थिति बनी रहेगी। भाग्य बिल्कुल भी साथ देता नहीं दिखाई दे रहा है। क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए चलें।
सूर्य को जल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह
इस राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता की सीढ़ियां चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकारी और अर्ध सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। राजनीति के अखाड़े में भी आपकी विजय सुनिश्चित है। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। किसी नई भूमि या भवन की खरीद हो सकती है। पत्नी को स्वास्थ्य कष्ट रहेगा।
सुबह उठकर खाली पेट रहते हुए कबूतरों को भोजन कराना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या
इस राशि के जातकों को क्रोधाधिक्य रहेगा व नेत्र दोष होगा। सिर दर्द से संबंधित समस्या रहेगी। साथ ही साथ नाभि और निचले हिस्से रोगग्रस्त रह सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आय के साधन बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर की गई कोई गलती आप पर आरोप प्रत्यारोप के रास्ते प्रशस्त कर सकती है।
अपने गुरु या माता-पिता के चरण स्पर्श करके दिन की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला
इस राशि के जातकों के लिए संतान संबंधित स्वास्थ्य की समस्या रह सकती है। आय से अधिक व्यय होगा। व्यर्थ के मानसिक तनाव रह सकते हैं। कला के क्षेत्र में जो लोग कार्य कर रहे हैं उन्हें लाभ प्राप्त होगा। भाग्य का प्रतिशत कम है इसलिए कर्म पर विश्वास करके आगे बढ़े तो सफलता मिलेगी।
भगवान शिव की उपासना आपके लिए शुभ फलदाई होगी।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों का मन अस्थिर रहेगा। कई विचार और प्लानिंग का आवागमन होगा, किंतु क्रियान्वयन होने की संभावना कम ही नजर आती है। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता प्राप्त होने की संभावना है। भूमि भवन और वाहन की खरीद के लिए यह समय शुभ नहीं है। कोर्ट कचहरी मुकदमे बाजी से बचाव रखें, अन्यथा मानहानि की संभावना है।
बालाजी की उपासना आपको शुभ फल प्रदान करेगी।
धनु
इस राशि के जातक इस महीने आत्म स्वाभिमान को सफलता के बीच में बाधक न बनने दें। थोड़ा झुक कर चलेंगे तो ईश्वर की काफी बड़ी कृपा बन सकती है। आवश्यकता से अधिक रिस्क परेशानी में डाल सकता है। भाग्य बेहतरीन रूप से साथ देता दिखाई दे रहा है। प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई भी विवाद या खरीद फरोख्त नुकसान दे सकती है। पत्नी को स्वास्थ्य कष्ट रहेगा।
शनि देव की उपासना इस महीने आपको शुभ फल प्रदान करेगी।
मकर
इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल और भाग्य वृद्धि कारक है। जिस क्षेत्र में भी आप हाथ डालेंगे, आपको लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। किंतु कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। प्रेम के मामले में यह माह आपके लिए लाभकारी दिखाई दे रहा है। खानपान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। धन लाभ भी होता दिखाई दे रहा है।
शनि देव की उपासना आपको शुभ फल प्रदान करने वाली है।
कुंभ
इस राशि के जातकों को इस महीने भाग दौड़ का सामना करना होगा। किंतु इस भाग दौड़ का शुभ फल अंततः आपको प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। पांव में थकान, सूजन, चोट जैसी संभावनाएं बन रही है। सूझबूझ के साथ लिए गए सभी निर्णय आपके लिए अत्यधिक लाभकारी होंगे। संतान की ओर से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। पत्नी के साथ मनमुटाव रहेगा। प्रेम संबंधों में भी खटास आ सकती है।
शनि देव और हनुमान जी की उपासना आपके लिए शुभ रहेगी।
मीन
इस राशि के जातक अगर इस महीने मन को शांत रखकर प्रौढ़ मस्तिष्क से निर्णय लेंगे तो सफलता अर्जित होगी। कोर्ट कचहरी से घिरे हुए लोगों के लिए यह महीना शुभ फलदाई नहीं है। भाइयों के साथ विवाद की आशंका है। वाहन बहुत सतर्कता के साथ चलाएं, अन्यथा दुर्घटना घट सकती है। पत्नी के साथ संबंधों में तनाव रह सकता है। इस सबके बावजूद भी भाग्य साथ देता दिखाई दे रहा है। संयम इस महीने आपके भाग्य की कुंजी होगा।
गुरु या पिता तुल्य व्यक्ति के चरण स्पर्श कर कर दिन की शुरुआत करें।






No Comment! Be the first one.