सूर्यनगरी झूमी गरबे की ताल पर
सूर्यनगरी की रूहानी शामें जब गरबे की धुनों पर थिरकीं तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा। दो दिन तक पूरे शहर में सिर्फ एक ही रंग बिखरा—गरबा का रंग। मौका था ब्ल्यू सिटी डांडिया महोत्सव-2025 का, जिसे जोधपुर ने...

ब्ल्यू सिटी डांडिया महोत्सव-2025
सूर्यनगरी की रूहानी शामें जब गरबे की धुनों पर थिरकीं तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा। दो दिन तक पूरे शहर में सिर्फ एक ही रंग बिखरा—गरबा का रंग। मौका था ब्ल्यू सिटी डांडिया महोत्सव-2025 का, जिसे जोधपुर ने अपनी जिंदगी की सबसे यादगार रातों में शुमार कर लिया। होटल बद्री पैलेस का विशाल मैदान जनसैलाब से खचाखच भरा हुआ था। कहीं रंगीन परिधानों में सजी महिलाएँ चक्रवात-सी घूमतीं, कहीं राजस्थानी साफा पहने पुरुष गरबे की ताल पर कदमताल करते दिखे। बच्चे और बुजुर्ग भी इस उत्सव की धुन में खोए नजर आए। चैनल 24 प्लस न्यूज और राजस्थान टुडे की ओर से आयोजित इस महोत्सव में जोधपुरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंच से लेकर मैदान तक सिर्फ एक ही रंग था—गरबा का रंग।
अक्टूबर माह का पूरा अंक देखें..
https://heyzine.com/flip-book/09dd11dd07.html
इस मौके पर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,शहर विधायक अतुल भंसाली, नगर निगम उत्तर महापौर कुंती परिहार, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, राज्य बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष संगीता बेनिवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथूसिंह राठौड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत, होटल बद्री पैलेस के एमडी प्रदीप सांखला, एनडब्ल्यूआरईयू के जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार, सतगुरू क्लासेज के डायरेक्टर डॉ. टी सी चौहान, रॉयल प्रॉपर्टीज के हरदीपसिंह सलूजा,नव शिक्षा समाज के अध्यक्ष गिरीश माथुर,प्राइम प्रोपर्टीज के एमडी नितिन अरोड़ा, भावना अरोड़ा,जैन रेस्टोरेन्ट के ऑनर कुलदीप-दिव्या बंसल, समाजसेवी आदर्श शर्मा, समाजसेविका निरूपा पटवा, जेडीए एक्सईएन दिलीपसिंह, अभिषेक परिहार, भागीरथ गोयल, संजय अस्थाना सहित अनेक गणमान्य लोग बतौर अतिथि मौजूद रहे। पंडित राजेश दवे ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाकर महोत्सव की शुरूआत करवाई।
मारवाड़ मीडिया प्लस डायरेक्टर पूनम अस्थाना, ग्रुप हेड अजय अस्थाना, राजस्थान टुडे के प्रधान संपादक दिनेश रामावत, प्रबंध संपादक राकेश गांधी और मार्केटिंग हेड प्रवीण गिरी ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। मंच संचालन का जिम्मा लोकप्रिय आरजे शैलेष भुरानी ने संभाला और अपने खास अंदाज़ से महोत्सव की शामों को और भी जीवंत बना दिया।
गरबे की इन धड़कनों ने सिर्फ कदमों को नहीं, बल्कि दिलों को भी एक लय में बांध दिया। दो रातों तक रंग और राग में डूबी सूर्यनगरी ने यह साबित कर दिया कि परंपरा और आधुनिकता जब साथ आते हैं, तो उत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बन जाता है। ब्ल्यू सिटी डांडिया महोत्सव-2025 ने हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में रौनक छोड़ दी—ऐसी रौनक, जिसे आने वाले बरसों तक जोधपुर याद करेगा।






No Comment! Be the first one.