जोधपुर में कलयुगी बाप की करतूत
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, छोटी बेटी से भी छेड़छाड़ का आरोप राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता पर अपनी ही दो नाबालिग...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, छोटी बेटी से भी छेड़छाड़ का आरोप
राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ यौन शोषण, मारपीट और डराने-धमकाने का आरोप लगा है। बड़ी बेटी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POSCO) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह मात्र 6 वर्ष की थी, तब उसके पिता ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसी डर के साये में आरोपी पिछले 12 वर्षों से अपनी ही बेटी का देह शोषण करता रहा। करीब एक महीने पहले भी आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की थी।
हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब आरोपी पिता ने अपनी 15 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ शुरू कर दी। छोटी बेटी ने तुरंत इसका विरोध किया और अपनी बड़ी बहन को इस बारे में बताया।
जब दोनों बहनों ने आपस में आपबीती साझा की, तो उन्हें अहसास हुआ कि उनका पिता ही उनका सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है। इसके बाद दोनों ने अपनी मां को पूरी सच्चाई बताई। घर में इस घृणित कृत्य का खुलासा होने के बाद जब मां ने विरोध किया, तो आरोपी पिता झगड़ा करने लगा और गिरफ्तारी के डर से तीन दिन पहले घर से फरार हो गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, मारपीट और पोक्सो कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है। सहायक पुलिस आयुक्त ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए और उनका मेडिकल करवाया। एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
यह घटना परिवार के भीतर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वर्तमान में पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है






No Comment! Be the first one.