प. बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, भर्ती आयु सीमा बढ़ी
पश्चिम बंगाल में दशकों बाद बनी भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। सरकार ने स्कूल भर्ती अभ्यर्थियों को राहत देने के साथ आयुष्मान भारत योजना लागू...

सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन – पहली ही कैबिनेट बैठक में बदले कई पुराने फैसले
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही बड़े फैसलों की शुरुआत कर दी है। सोमवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेते हुए साफ संकेत दिए कि वह चुनावी वादों को तेजी से लागू करने के मूड में है।
दशकों बाद राज्य में बनी पहली भाजपा सरकार ने अपनी पहली ही बैठक में पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के कई फैसलों को पलटते हुए प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के विजन पर काम करेगी।
सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में स्कूल नौकरियों के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की बढ़ोतरी शामिल रही। अधिकारी ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे को पूरा करने के लिए लिया गया है। इस निर्णय से वे हजारों अभ्यर्थी फिर पात्र हो जाएंगे जो आयु सीमा पार कर चुके थे।
नई सरकार ने केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को भी पश्चिम बंगाल में लागू करने का निर्णय लिया है। पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार ने इस योजना को राज्य में लागू नहीं किया था। अब आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा।
कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग कार्य को गति देने के लिए सीमा सुरक्षा बल को भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल की सीमा लंबे समय से देश की सबसे संवेदनशील और अधिक आवाजाही वाली अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में मानी जाती रही है।
सरकार ने राज्य में भारतीय न्याय संहिता को भी लागू करने का फैसला किया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने इसे लागू नहीं कर संविधान की भावना के विपरीत कार्य किया था। उन्होंने कहा कि ‘पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए बीएनएस लागू नहीं किया था। अब हमारी कैबिनेट ने इसे बंगाल में लागू कर दिया है।’
इसके अलावा जून 2025 में गृह मंत्रालय द्वारा जारी जनगणना संबंधी परिपत्र को भी तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने इस निर्देश की अनदेखी की थी और नई सरकार प्रशासनिक कमियों को दूर करने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पहले दिन की शुरुआत में कहा कि ‘हमारे सामने बहुत जिम्मेदारियां हैं। हमें लोगों के लिए काम करना है।’ बाद में वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य के साथ कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
भाजपा कार्यालय को फूलों से सजाया गया था और वहां जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्र लगाए गए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु अधिकारी का 207 कमलों से स्वागत किया। यह संख्या विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जीती गई सीटों का प्रतीक बताई गई। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए गए।
प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बैठक के बाद कहा कि सरकार और संगठन दोनों अलग-अलग भूमिका निभाते हुए जनता के हित में समन्वय के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को लागू किया जाएगा। बैठक में भाजपा विधायक शरदवत मुखर्जी सहित पार्टी नेता लोकेट चटर्जी और सौमित्रा भी मौजूद रहे। के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही बड़े फैसलों की शुरुआत कर दी है। सोमवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेते हुए साफ संकेत दिए कि वह चुनावी वादों को तेजी से लागू करने के मूड में है।
दशकों बाद राज्य में बनी पहली भाजपा सरकार ने अपनी पहली ही बैठक में पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के कई फैसलों को पलटते हुए प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के विजन पर काम करेगी।
सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में स्कूल नौकरियों के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की बढ़ोतरी शामिल रही। अधिकारी ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे को पूरा करने के लिए लिया गया है। इस निर्णय से वे हजारों अभ्यर्थी फिर पात्र हो जाएंगे जो आयु सीमा पार कर चुके थे।
नई सरकार ने केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को भी पश्चिम बंगाल में लागू करने का निर्णय लिया है। पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार ने इस योजना को राज्य में लागू नहीं किया था। अब आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा।
फेंसिंग कार्य को मिलेगी गति
कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग कार्य को गति देने के लिए सीमा सुरक्षा बल को भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल की सीमा लंबे समय से देश की सबसे संवेदनशील और अधिक आवाजाही वाली अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में मानी जाती रही है।
सरकार ने राज्य में भारतीय न्याय संहिता को भी लागू करने का फैसला किया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने इसे लागू नहीं कर संविधान की भावना के विपरीत कार्य किया था। उन्होंने कहा कि ‘पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए बीएनएस लागू नहीं किया था। अब हमारी कैबिनेट ने इसे बंगाल में लागू कर दिया है।’
इसके अलावा जून 2025 में गृह मंत्रालय द्वारा जारी जनगणना संबंधी परिपत्र को भी तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने इस निर्देश की अनदेखी की थी और नई सरकार प्रशासनिक कमियों को दूर करने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पहले दिन की शुरुआत में कहा कि ‘हमारे सामने बहुत जिम्मेदारियां हैं। हमें लोगों के लिए काम करना है।’ बाद में वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य के साथ कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
भाजपा कार्यालय को फूलों से सजाया गया था और वहां जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्र लगाए गए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु अधिकारी का 207 कमलों से स्वागत किया। यह संख्या विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जीती गई सीटों का प्रतीक बताई गई। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए गए।
प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बैठक के बाद कहा कि सरकार और संगठन दोनों अलग-अलग भूमिका निभाते हुए जनता के हित में समन्वय के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को लागू किया जाएगा। बैठक में भाजपा विधायक शरदवत मुखर्जी सहित पार्टी नेता लोकेट चटर्जी और सौमित्रा भी मौजूद रहे।






No Comment! Be the first one.