
विपुल डोभाल,
ज्योतिष
मेष
इस राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक जोखिम से भरा हुआ रहेगा। शेयर मार्केट इत्यादि पर बड़े इन्वेस्टमेंट करने से बचें। कई पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव संभव है। संतान को लेकर कुछ सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीद के लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से शरीर के निचले अंगों का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। ससुराल पक्ष की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
अक्टूबर माह का पूरा अंक देखें..
https://heyzine.com/flip-book/09dd11dd07.html
वृषभ
इस राशि के लिए यह महीना भूमि भवन और वाहन का सुख देता दिखाई दे रहा है। विदेश का प्लान अगर आप बना रहे हैं तो वह भी सफल होता दिख रहा है। भाई बहनों के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण रिश्ते रहेंगे और पुरानी खटास भी दूर होगी। रक्तचाप असंतुलित हो सकता है। कार्यस्थल पर वर्कलोड बढ़ेगा। किंतु आय उस अनुपात में कम ही रहेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
भगवान शिव की उपासना और शनि शिला पर तेल अभिषेक आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए यह समय व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन के लिए सुखद एवं उन्नति कारक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी भी विवाद से दूर रहना अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देता दिख रहा है किंतु फिर भी कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। हृदय या सीने से संबंधित समस्या आ सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए भी यह समय शुभ फलदाई है।
भगवान गणेश की उपासना आपके लिए इस माह शुभ रहेगी।
कर्क
इस राशि के जातकों के लिए प्रेम के अध्याय प्रारंभ हो सकते हैं। नए वस्त्र, इत्र इत्यादि पर धन व्यय करेंगे। घूमने फिरने के कार्यक्रम बनेंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति बनी रहेगी। भाग्य का प्रतिशत थोड़ा कम ही रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए चलें।
सूर्य को जल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह
इस राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता की सीढ़ियां चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकारी और अर्ध सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किंतु विवाहित जोड़ों के बीच में मनमुटाव की स्थिति बनेगी। राजनीति के अखाड़े में भी आपकी विजय सुनिश्चित है। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। किसी नई भूमि या भवन की खरीद हो सकती है। पत्नी को स्वास्थ्य कष्ट रहेगा।
सुबह उठकर खाली पेट रहते हुए कबूतरों को भोजन करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या
इस राशि के जातकों को क्रोधाधिक्य रहेगा नेत्र दोष होगा। सर दर्द से संबंधित समस्या रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव दिखाई दे रहा है। पेट और कमर से संबंधित रोग रह सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आय के साधन बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर की गई कोई गलती आप पर आरोप प्रत्यारोप के रास्ते प्रशस्त कर सकती है।
अपने गुरु या माता-पिता के चरण स्पर्श करके दिन की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला
इस राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ समाचारों से भरा होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा व्यय होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह समय सफलता लाता दिखाई दे रहा है। लग्जरी और ऐशो आराम पर खर्च होगा। भाग्य का प्रतिशत कम है इसलिए कर्म पर विश्वास करके आगे बढ़े तो सफलता मिलेगी।
भगवान शिव की उपासना आपके लिए शुभ फलदाई होगी।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों का मन अस्थिर रहेगा। छाती से संबंधित रोग संभव हैं। संतान की ओर से कुछ तनाव दिखाई दे रहा है। भूमि, भवन, और वाहन की खरीद के लिए यह समय शुभ नहीं है। कोर्ट कचहरी मुकदमे बाजी से बचाव रखें, अन्यथा मानहानि की संभावना है।
बालाजी की उपासना आपको शुभ फल प्रदान करेगी।
धनु
इस राशि के जातक इस महीने अपने अहम को सफलता के बीच में बाधक न बनने दें। आपके पास लाभ के कई अवसर आएंगे, किंतु आप लापरवाही के कारण उन्हें छोड़ सकते हैं। थोड़ा पूर्ति और अनुशासन रखेंगे तो ईश्वर की काफी बड़ी कृपा बन सकती है। आवश्यकता से अधिक रिस्क जोखिम में डाल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी विवाद या खरीद फरोख्त नुकसान दे सकती है। पत्नी को स्वास्थ कष्ट रहेगा।
शनि देव की उपासना इस महीने आपको शुभ फल प्रदान करेगी।
मकर
इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल और भाग्य वृद्धि कारक है। जिस क्षेत्र में भी आप हाथ डालेंगे, आपको लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। प्रेम के मामले में यह माह आपके लिए लाभकारी दिखाई दे रहा है। खानपान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। धन लाभ होता दिखाई दे रहा है।
शनि देव की उपासना आपको शुभ फल प्रदान करने वाली है।
कुंभ
इस राशि के जातकों को इस महीने भाग दौड़ का सामना करना होगा। किंतु इस भागदौड़ का शुभ फल अंततः आपको प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। पांव में थकान, सूजन, चोट जैसी संभावनाएं बन रही है। सूझबूझ के साथ लिए गए सभी निर्णय आपके लिए अत्यधिक लाभकारी होंगे। संतान की ओर से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। पत्नी के साथ मनमुटाव रहेगा। प्रेम संबंधों में भी खटास आ सकती है।
शनि देव और हनुमान जी की उपासना आपके लिए शुभ रहेगी।
मीन
इस राशि के जातक अगर इस महीने मन को शांत रखकर प्रौढ़ मस्तिष्क से निर्णय लेंगे तो सफलता अर्जित होगी। कोर्ट कचहरी से घिरे हुए लोगों के लिए यह महीना शुभ फलदाई नहीं है। भाइयों के साथ विवाद की संभावना है। वाहन बहुत सतर्कता के साथ चलाएं, अन्यथा दुर्घटना घट सकती है। पत्नी के साथ संबंधों में तनाव रह सकता है। इस सबके बावजूद भी भाग्य साथ देता दिखाई दे रहा है। संयम इस महीने आपके भाग्य की कुंजी होगा।
गुरु या पिता तुल्य व्यक्ति के चरण स्पर्श कर कर दिन की शुरुआत करें।
पीठाधीश्वर,
श्री शनिधाम आश्रम, विकासनगर देहरादून
मोबाइल – 9928424374






No Comment! Be the first one.