जुलाई 2026 मासिक राशिफल
जुलाई 2026 में कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन के कई आयामों में बदलाव लाएगा। गुरु का उच्च राशि में प्रवेश और बुध तथा शनि का वक्री स्वभाव मिला-जुला असर...

जुलाई 2026 में कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन के कई आयामों में बदलाव लाएगा। गुरु का उच्च राशि में प्रवेश और बुध तथा शनि का वक्री स्वभाव मिला-जुला असर देंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से जुलाई 2026 का मूल संदेश है- धैर्य, योजनाबद्ध कार्य और परिवार के साथ सामंजस्य। जो लोग जल्दबाज़ी से बचेंगे और दीर्घकालिक सोच अपनाएंगे, वे इस महीने का अधिक लाभ उठा सकेंगे
राजस्थान टुडे- जुलाई 2026 – पूरा अंक देखें
RAJASTHAN TODAY_2026_JULY UPDATE PAGE.indd
♈ मेष
जुलाई 2026 मेष राशि वालों के लिए घर-परिवार, संपत्ति और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का समय रहेगा। परिवारिक संबंधों में मधुरता। घर में कोई शुभ कार्य संभव है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को पुराने निवेशों से लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी व अविवाहितों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। तनाव और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।
♉ वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना परिश्रम और सकारात्मक परिणामों का संकेत देता है। आत्मविश्वास में वृद्धि व संचार कौशल के कारण कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं। धन आगमन के नए अवसर बनेंगे, हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचना उचित रहेगा। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी और दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। छोटी यात्राएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।
♊ मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई आर्थिक प्रगति का महीना सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार का सहयोग बना रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है।
♋ कर्क
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना शुभ माना जा सकता है। आत्मविश्वास, उत्साह और सकारात्मक सोच बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे व अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा, जिससे नए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
♌ सिंह
सिंह राशि वालों के लिए जुलाई आत्ममंथन और भविष्य की योजनाएं बनाने का समय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों से भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश, शोध या आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पर्याप्त आराम और नियमित दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा।
♍ कन्या
कन्या राशि वालों के लिए जुलाई उपलब्धियों और नए अवसरों का महीना रहेगा। मित्रों, सहयोगियों और सामाजिक संपर्कों से लाभ प्राप्त हो सकता है। करियर में लंबे समय से किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से आय में वृद्धि और नए लाभ के अवसर बनेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और अविवाहित लोगों के लिए नए संबंधों के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
♎ तुला
तुला राशि वालों के लिए करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आराम के लिए समय निकालना होगा। यह महीना आपकी सार्वजनिक छवि को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है।
♏ वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य का सहयोग प्राप्त होने वाला महीना है। शिक्षा, प्रतियोगिता, शोध और विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से लाभ मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
♐ धनु
धनु राशि वालों के लिए जुलाई परिवर्तन और सावधानी का संकेत देता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना ठीक होगा। बड़े निवेश या जोखिम भरे निर्णयों को टालना बेहतर रहेगा। नौकरी और व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से समाधान मिल जाएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, हालांकि कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं। स्वास्थ्य के मामले में वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
♑ मकर
मकर राशि वालों के लिए साझेदारी और संबंधों का महत्व बढ़ेगा। व्यापारिक साझेदारियों से लाभ मिल सकता है और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और भविष्य की योजनाओं के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार से बचना आवश्यक होगा।
♒ कुम्भ
कुम्भ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ने वाली है। नौकरी और व्यवसाय दोनों में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन परिश्रम का उचित फल भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। परिवार में कुछ छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें समझदारी से सुलझाना होगा। प्रेम जीवन में धैर्य और संवाद की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना लाभदायक रहेगा।
♓ मीन
मीन राशि वालों के लिए जुलाई रचनात्मकता, आनंद और उपलब्धियों का महीना सिद्ध हो सकता है। कला, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक दृष्टि से लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक संतोष की अनुभूति होगी।






No Comment! Be the first one.