राजस्थान को जल्द मिलेगी 200 गाड़ियां
जालोर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर से भुज-दिल्ली-जालोर-पाली रेल को हरी झंडी दिखाकर जैसे ही रवाना किया तो पूरा रेलवे स्टेशन ख़ुशी के मारे झूमने लगा। जिले भर से रेलवे स्टेशन पहुंचे लोगों ने पुष्प वर्षा कर रेल मंत्री का स्वागत किया। अब जालोर वासियों की मांग है कि एक वंदे भारत ट्रेन समदड़ी-भीलड़ी ट्रैक से होकर अहमदाबाद पहुंचे। हालांकि तकनीकी कारणों से फालना ट्रैक से गुजरने वाली वन्दे भारत कुछ दिनों के लिए समदड़ी-भीलड़ी ट्रैक से होकर अहमदाबाद पहुंची। अब जालोरवासी नियमित रूप से एक वन्दे भारत इस ट्रैक पर चाहते हैं।
Table Of Content
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी भी ने भी कहा है कि वे वंदे भारत ट्रेन के लिए रेल मंत्री से मांग करेंगे। इसके साथ ही जालोर वासियों के लिए एक और मांग बहुत महत्वपूर्ण है जिसे लेकर सांसद चौधरी और राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग समेत क्षेत्र का हर नागरिक लगातार मांग करता रहा हैं। वह मांग है समदड़ी-भीलड़ी ट्रैक पर चलने वाली डेमो का पालनपुर या अहमदाबाद तक अंतिम स्टॉपेज किया जाए। यदि डेमो का अंतिम स्टॉपेज भीलड़ी की बजाय पालनपुर किया जाए तो इलाज के लिए जाने वाले गरीब और मजदूर तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अन्य रेलों के मुकाबले डेमो में किराया नाम मात्र है। यह वास्तविक गरीब रथ है।
जालोर जिले को नई ट्रेन मिलने के आसार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही राजस्थान के लिए 200 नई गाड़ियां शुरू की जाएगी, जिससे रेल विस्तार में राजस्थान को अच्छी प्रगति मिलेगी। समदड़ी भीलड़ी ट्रैक डबलिंग होने के बाद जालोर जिले को भी नई ट्रेन मिलने के आसार है।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने रेल मंत्री से रामेश्वरम् से रामदेवरा तक ट्रेन चलाने की मांग की है। चौधरी ने राजस्थान टुडे से बातचीत में बताया कि रामेश्वरम् भी बड़ा धार्मिक स्थल है और रामदेवरा बाबा रामदेवजी का धाम है। ऐसे में रामेश्वरम् से रामदेवरा तक एक ट्रेन चलाई जाए तो दर्शन करने वाले लोगों के लिए एक बेहतर पहल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि रामेश्वरम् से रामदेवरा के बीच स्थित बड़े-बड़े धार्मिक स्थलों को भी इस ट्रेन से जोड़ा जाना चाहिए।
डबलिंग के बाद मिलेंगी रेलगाड़ियां
रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि लूणी से भीलड़ी तक डबलिंग का काम जोरों पर हैं। यह कार्य पूरा होने के बाद जालोर जिले को और ट्रेनें मिलेगी। इससे जालोर रेल यात्रा का नया अध्याय लिखा जाएगा। लोगों ने यह भी मांग की कि अन्य ट्रेनों के साथ-साथ एक वन्दे भारत भी जालोर के नाम की जाए।
रेलमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में 682 करोड़ रुपए मिलते थे। अब देश के प्रधानमंत्री ने 10 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। पीएम मोदी देश के लिए जो अच्छा हैं वहीं काम करते हैं।
ग्रेनाइट को गति शक्ति कार्गो टर्मिनल से मिलेगी रफ़्तार
रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि राजस्थान में 24 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल मिलेंगे। जालोर के ग्रेनाइट को रफ़्तार देने के लिए गति शक्ति कार्गो की जरूरत पड़ेगी तो यहां पर भी कार्गो टर्मिनल दे देंगे। बस आप जालोर वाले ग्रेनाइट की क्वालिटी का ख्याल रखना।







No Comment! Be the first one.